Haryana News: हरियाणा में कार और बोलेरो की टक्कर, अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

Haryana News: हरियाणा के हिसार में सोमवार को कार और पुलिस बोलेरो की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 युवक और एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। हादसा नारनौंद के गांव राजपुरा और माढ़ा के बीच ...

Haryana News: हरियाणा के हिसार में सोमवार को कार और पुलिस बोलेरो की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 युवक और एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। हादसा नारनौंद के गांव राजपुरा और माढ़ा के बीच हुआ। ऑल्टो कार में हिसार की महावीर कॉलोनी के पारस, दीपक, विकास, अंकुश और एक अन्य युवक सवार थे।

पुलिस बोलेरो में बोलेरो ड्राइवर रवि था। युवक गांव भैणी अमीरपुर में एक बारात से शाम साढ़े 6 बजे हिसार के लिए निकले थे। माढ़ा से राजपुरा की ओर जाते समय ऑल्टो में अचानक ब्रेक लगने से पीछे आ रही हरियाणा पुलिस की बोलेरो ने टक्कर मार दी।

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ऑल्टो कार पिचक गई और बोलेरो सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। राहगीरों ने सभी घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

About the Author