Haryana News: रोहतक में BPL परिवारों को मिलेंगे 30 गज के प्लॉट, 30 अप्रैल तक आवेदन का मौका

  Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 1लाख 80 हजार रुपये तक की इनकम वाले BPL परिवारों को 30 गज के प्लॉट देने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। पात्र परिवार योजना के ...

 

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 1लाख 80 हजार रुपये तक की इनकम वाले BPL परिवारों को 30 गज के प्लॉट देने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। पात्र परिवार योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 30 गज का प्लॉट पाने के लिए 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी न्यूनतम बुकिंग राशि 10 हजार रुपये रखी गई है।

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सरकार ने प्रदेशभर के 16 जिलों में पात्र परिवारों को 15696 प्लॉट देने की योजना तैयार की है। प्लॉट के साथ ही पात्र परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत मकान बनाने के लिए सब्सिडी के दौर पर 2 लाख 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। ताकि उसे मकान बनाने में किसी तरह की परेशानी न आए।

घुमंतु जाति के परिवार को दी जाएगी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अप्लाई करने वालों में सरकार घुमंतु जाति के परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर प्लॉट देगी। ऑनलाइन आवेदन के दौरान पात्र परिवार को बुकिंग अमाउंट सिर्फ 10 हजार रुपये जमा करवाना है, बाकि रुपये बाद में किस्तों के रुप में देने होंगे।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

16 शहरों में 15696 प्लॉटों का प्रावधान
सरकार की इस योजना के तहत रोहतक समेत 16 शहरों में 15696 प्लॉटों का प्रावधान किया गया है। इसमेंरोहतक, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, सफीदों, महेंद्रगढ़, पलवल, बहादुरगढ़, हिसार, झज्जर, जगाधरी, अंबाला, रेवाड़ी, करनाल, जुलाना व जींद शामिल है। इस योजना के बारे में हाउसिंग फॉर ऑल विभाग हरियाणा के फोन नंबर 0172-3520001 अथवा पोर्टल http://www.hfa.haryana.gov.in पर जाएं।

 

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

About the Author