Haryana News: हरियाणा में पंचायत में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, जमीनी बंटवारे को लेकर चल रही थी पंचायत

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में जमीन बंटवारे को लेकर युवक की बेहरमी से हत्या कर दी गई। जमीन बंटवारे को लेकर पंचायत चल रही थी इसी दौरान युवक की चाकू घोंप क हत्या कर दी। जब उसका भाई बचाने ...

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में जमीन बंटवारे को लेकर युवक की बेहरमी से हत्या कर दी गई। जमीन बंटवारे को लेकर पंचायत चल रही थी इसी दौरान युवक की चाकू घोंप क हत्या कर दी। जब उसका भाई बचाने आया तो उसपर भी हमला कर दिया।

इस घटना से पंचायत में भगदड़ मच गई। हमलावरों के साथ पंचायत कर रहे लोग वहां से फरार हो गए। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मंदिर वाली चौपाल में चल रही थी पंचायत
जानकारी के मुताबिक मामला छिछड़ाना का है, जहां गांव में रविवार सुबह को एक पंचायत चल रही थी। यह पंचायत मंदिर वाली गली में दो भाईयों के बीच जमीन विवाद को सुलझाने के लिए हो रही थी।

इसी बीच पंचायत में कहासुनी होने पर सुभाष और उसके बेटे जयपाल ने रामचंद्र नानू के लड़के सुनील पर चाकुओं से हमला कर दिया। सुनील को बचाने आए अनिल पर भी हमला कर दिया। चाकू लगने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिल गंभीर घायल हो गया। मृतक सुनील 2 बच्चों का पिता था। अनिल का निजी अस्पताल में ऑप्रेशन चल रहा है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

मृतक सुनील के साला प्रदीप ने बताया कि ढाई एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ये विवाद पिछले 2 महीने से ज्यादा होगा गया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत भी रखी गई थी। पंचायत में बलकार सिंह नंबरदार, राजू, रामकुमार, रिषीपाल, रणधीर भी आए हुए थे। दोनों परिवार के लोग व रिश्तेदार भी पंचायत में शामिल थे। इसी दौरान सुभाष के बेटे जयपाल उर्फ रिंकू ने सुनील और अनिल पर चाकूओं से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी जयपाल और पिता सुभाष मौके से भाग गए।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author