Haryana News: हरियाणा में तेज रफ्तार ट्रक ने 2 युवकों को कुचला, 1 की मौत

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम बाईपास पर डाबर नहर के पास एक ट्रक ने 2 युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से ...

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम बाईपास पर डाबर नहर के पास एक ट्रक ने 2 युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने ट्रक ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों के अनुसार ट्रक ड्राइवर ने बैक करके 2 बार मृतक के सिर के ऊपर से टायर गुजारा। जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान बावड़ी गेट निवासी चंद्रमुखी के रुप में हुई है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

एक माह बाद थी युवक की शादी
जानकारी के मुताबिक ट्रक ड्राइवर के ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ। जिससे चंद्रमुखी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक चंद्रमुखी की 1 महीने बाद शादी होनी थी। चंद्रमुखी की तीन बहनें हैं। वह तीनों बहनों का इकलौता भाई था।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

मां बोली- इंसाफ मिले
मृतक चंद्रमुखी की मां राजकुमारी ने कहा कि उनका बेटा कबाड़ बीनने के लिए गया था। उनके पति की कुछ समय पहले ही मौत हुई थी। बेटे के जाने के बाद तीनों बेटियों का जिम्मा उनपर आ गया। अब उन्हें न्याय मिलना चाहए।

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author