Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले में गोरक्षक को सरेआम घसीटने और मारपीट करने के मामले में 4 कर्मचारियों पर एक्शन लिया गया है। SP लोकेंद्र सिंह ने शिकायत मिलने के सिर्प 10 घंटे के अंदर 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
इसके अलावा एक SPO को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही HKRN के तहत लगे ड्राइवर पर भी एक्शन करने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है।
इन पर हुई कार्रवाई
इस मामले में कार्रवाई करते हुए SP ने ERV 560 के इंचार्ज EHC सुशील और सनौली नाका इंचार्ज EASI शिवकुमार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं SPO सकंद को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा HKRN के तहत लगे ड्राइवर कुलदीप पर कार्रवाई की सिफारिश की है।
DSP बोले- शिकायत में और भी आरोप, उनकी भी जांच जारी
DSP मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक पुलिसकर्मी गोरक्षक को बालों से खींचकर घसीटता नजर आ रहा था। इस मामले में SP को शिकायत मिली। वीडियो की जांच करने के बाद कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
इस मामले में 2 को सस्पेंड और SPO को बर्खास्त किया गया है। HKRN के तहत लगे ड्राइवर को भी जल्द सेवा मुक्त किया जाएगा। इस पर कार्रवाई की प्रक्रिया अलग है। शिकायत में अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। सभी की जांच की जा रही है।








