Haryana ITI Portal Launch: आम नागरिक अब कर सकेंगे सरकारी ITI की लाइब्रेरी और वर्कशॉप का उपयोग

Haryana ITI Portal Launch: हरियाणा सरकार द्वारा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय हरियाणा के माध्यम से आम नागरिकों के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिससे आमजन सरकारी ITI की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का ...

Haryana ITI Portal Launch: हरियाणा सरकार द्वारा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय हरियाणा के माध्यम से आम नागरिकों के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिससे आमजन सरकारी ITI की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर आम नागरिक को ITI की वर्कशॉप और उसमें जितने भी इक्विपमेंट और टूल है उनका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ-साथ वहां की लाइब्रेरी का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इस सेवा का लाभ उठा सकता है।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

स्किल डेवलपमेंट को मिलेगी नई दिशा
डीसी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एडवांस बुकिंग के तहत किया गया है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही इसका लाभ उठाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की स्किल डेवलपमेंट को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए यह पोर्टल एक ऐतिहासिक पहल का काम करेगा। उन्होंने बताया कि नागरिकों को सरकारी ITI की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का लाभ लेने के लिए   https://itiharyana.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author