हरियाणा के लिए बड़ी खबर, दिल्ली-अंबाला रेल रूट होगा फोर लेन, 15 गांवों की ली जाएगी जमीन

हरियाणा को केंद्रीय रेल मंत्रालय से बड़ी राहत मिली है। खबरों की मानें, तो रेल मंत्रालय ने दिल्ली-अंबाला रेल कॉरिडोर पर बढ़ते लोड को देखते हुए मौजूदा दो ट्रैक वाली प्रणाली को चार लाइन वाले कॉरिडोर में अपग्रेड करने की ...

हरियाणा को केंद्रीय रेल मंत्रालय से बड़ी राहत मिली है। खबरों की मानें, तो रेल मंत्रालय ने दिल्ली-अंबाला रेल कॉरिडोर पर बढ़ते लोड को देखते हुए मौजूदा दो ट्रैक वाली प्रणाली को चार लाइन वाले कॉरिडोर में अपग्रेड करने की प्लानिंग करनी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट की चर्चा करने के लिए पानीपत और सोनीपत में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ उपायुक्तों की अध्यक्षता में मीटिंग की। इस प्रोजेक्ट को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

खबरों की मानें, तो इस परियोजना में मार्ग के साथ 32 रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य शामिल होगा। जिसकी कुल अनुमानित लागत 7,074 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं इस प्रोजेक्ट को अगले चार सालों के भीतर पूरा होने का लक्ष्य तय किया गया है।

कहा जा रहा है कि इस परियोजना के विस्तार के लिए 15 गांवों से 11 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। जिसमें समालखा डिवीजन के 8 गांव और पानीपत के 7 गांव शामिल हैं। इसके लिए भूमि मालिकों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल, इस परियोजना के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। जिसमें 80 हेक्टेयर जमीन निजी है, जबकि 5 हेक्टेयर भूमि सरकारी है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author