Haryana CET 2025: हरियाणा में ग्रुप सी भर्ती के लिए होने जा रहे CET 2025 के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख है। अब तक HSSC के आधिकारिक पोर्टल पर 162472 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। हैरानी की बात यह है कि रजिस्ट्रेशन का ये आंकड़ा 11 जून की रात 12 बजे तक का है। जबकि 10 जून को 108013 अभ्यर्थियों ने CET के लिए अपना रजिस्ट्रेसन कराया था। लेकिन 24 घंटे में 6 लाख अभ्यर्थियों ने अपना रजिट्रेशन कराया।
इन आंकड़ों की पुष्टि आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने की है। हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि आयोग रजिस्ट्रेशन संबंधी ही आंकड़ा आपको सही बताना चाहता है। इससे पहले यह स्पष्ट हो जाएगा कि CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम में कितनी सत्यता है।

एक मिनट में करीब 80 रजिस्ट्रेशन हो रहे
HSSC चेयरमैन ने बताया कि CET रजिस्ट्रेसन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर एक मिनट में करीब 80 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 जून को रात 12.00 12.01 (यानी 1 मिनट) में 78 आवेदन प्राप्त हुए। इन आंकड़ों से पता चलता है कि सीईटी रजिस्ट्रेशन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है।






