Haryana: हरियाणा CET 2025 की डेट हुई फाइनल, इस दिन होगी होगी परीक्षा

Haryana CET 2025: हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET-2025) की तिथि अब लगभग तय हो चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) जल्द ही परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर ...

Haryana CET 2025: हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET-2025) की तिथि अब लगभग तय हो चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) जल्द ही परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित होगी, जो कि शनिवार और रविवार के दिन हैं।

13.47 लाख अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

ग्रुप-C पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में भाग लेने के लिए 13.47 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में करीब 1,350 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, हालांकि सुरक्षा मानकों पर खरे न उतरने की वजह से 334 सेंटर हटा दिए गए हैं।

2 दिन में 4 शिफ्टों में होगा एग्जाम

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

परीक्षा दो दिन (26 और 27 जुलाई) में चार शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। एक सत्र में करीब 4.73 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इससे परीक्षा का आयोजन दो दिन में पूरा किया जा सकेगा।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा हर जिले में दो-दो नोडल अफसर नियुक्त किए जाएंगे। ये अफसर परीक्षा आयोजन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स तक हर पहलू की निगरानी करेंगे।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author