किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर ढेंचा बीज दे रही सरकार

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसान ढेंचा बीज की खरीद के लिए 24 मई तक विभाग की वेबसाइट ‘एग्रीहरियाणा’ पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ‘मेरी ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसान ढेंचा बीज की खरीद के लिए 24 मई तक विभाग की वेबसाइट ‘एग्रीहरियाणा’ पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। किसानों को खरीफ मौसम के दौरान ढेंचा बीज उपलब्ध करवा रही है। इस पर किसानों को 80 फीसदी अनुदान भी दिया जाएगा। योजना के अनुसार ढेंचा बीज खरीदने के लिए किसान को मात्र 20 फीसदी राशि का भुगतान करना होगा।

 

Haryana News: 2500 Patwaris to be appointed in Haryana, training complete – CM's big announcement
Haryana News: हरियाणा में 2500 पटवारियों की होगी नियुक्ति, ट्रेनिंग पूरी – CM का बड़ा ऐलान

डीसी ने बताया कि जमीन की सेहत सुधारने के लिए ढेंचा की बिजाई बहुत फायदेमंद है और इससे भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। ढेंचा फसल कम लागत में अच्छी हरी खाद का काम करती है। इससे भूमि को पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन मिल जाती है। हरी खाद से भूमि में कार्बनिक पदार्थ बढ़ने से भूमि व जल संरक्षण तथा संतुलित मात्रा में पोषक तत्व मिलने से भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है।

Haryana News: Rabi procurement begins in Haryana from April 1, special facilities in mandis
Haryana News: हरियाणा में रबी खरीद का आगाज 1 अप्रैल से, किसानों के लिए मंडियों में खास सुविधाएं

 

उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदन कृषि विभाग की वेबसाइट एग्रीहरियाणा पर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कर उसकी रसीद, आधार कार्ड, वोटर कार्ड या किसान क्रेडिट कार्ड होना अनिवार्य है। योजना का लाभ लेने से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या अपने संबंधित कृषि अधिकारी, उपमंडल कृषि एवं किसान कल्याण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Rewari Mandi News:Administration alert for Rabi crop procurement, emphasis on transparent process
Rewari Mandi News: रबी फसल खरीद के लिए प्रशासन अलर्ट, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर

 

About the Author