खुशखबरी: मौसम विभाग के अनुसार अगले 6-7 दिनों तक तापमान में नही होगी वृद्धि, बारिश का भी अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मई का पहला हफ्ता राहत भरा रहेगा. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों का मौसम बदला है. शहर में मंगलवार ...

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मई का पहला हफ्ता राहत भरा रहेगा. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों का मौसम बदला है. शहर में मंगलवार और बुधवार को बादलों की आवाजाही रहेगी. अगले 4 दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में भी तेज हवाएं चलेंगी. हालांकि, हवा में नमी के कारण आर्द्रता बढ़ी है. पसीना शरीर से चिपक रहा है.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

वहीं IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में बीते दो-तीन हफ्ते से जारी हीटवेव का दौर अब समा​प्त हो गया है. पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है. अगले 6-7 दिनों तक तापमान में वृद्धि नहीं होगी. उत्तर पश्चिम भारत में येलो अलर्ट है, यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. दिल्ली में 3 मई को बारिश का पूर्वानुमान है.

अगले तीन दिनों के दौरान, उत्‍तर पश्चिम और पूर्वी भारत के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा था कि मध्‍य भारत के तापमान में ज्‍यादा बदलाव नहीं होगा. दिल्‍ली-एनसीआर में अगले 6 दिन तक पारा ना चढ़ने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है.

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

वहीं, प्राइवेट वेदर एजेंसी स्‍काईमेट के वाइस-प्रेसिडेंट महेश पलावत ने कहा, ‘दिल्‍ली और उससे सटे इलाकों में अगले 3-4 दिन गरज या हल्‍की-फुल्‍की प्री-मॉनसून बारिश की संभावना है. एक दो दिनों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं. मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. पूर्वी हवाओं ने दस्तक दे दी है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है, 5 मई को भी हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है. उत्तर पश्चिम भारत में तापमान अगले कुछ दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने रहने की संभावना है.

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author