Haryana News: हरियाणा की जनता के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त 2025 से मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
सीएम ने साफ किया कि 15 अगस्त से पहले सभी अस्पतालों को जरूरी सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की बीमारी का इलाज किया जा सके। चाहे वह सामान्य बीमारी हो या गंभीर बीमारी, मरीजों को हर स्तर की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
राज्य के सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत भी इलाज की सुविधा दी जाएगी, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को बड़े स्तर पर राहत मिलेगी। इसके तहत बीमा योजना के लाभार्थियों को फ्री इलाज का लाभ मिलेगा।








