अग्निपथ योजना: पूर्व अग्निवीरों(Agniveer) को मिलेगा CISF में 10% आरक्षण,केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की घोषणा

अग्निपथ योजना: अग्निवीरों (Agniveer) के लिए एक ओर खुशखबरी आई है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। इसके साथ ही इन्हें आयु सीमा और ...

अग्निपथ योजना: अग्निवीरों (Agniveer) के लिए एक ओर खुशखबरी आई है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। इसके साथ ही इन्हें आयु सीमा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी छूट मिलेगी।

फिलहाल, अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए आयु सीमा 18-23 वर्ष है। अग्निपथ योजना के तहत 21 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा पर भी सशस्त्र बलों में शामिल होने वालों को पहले बैच के मामले में सेना या वायु सेना या नौसेना में चार साल की सेवा के बाद 30 साल की उम्र तक और बाद के बैचों के लिए 28 साल तक सीआईएसएफ(CISF) द्वारा भर्ती किया जा सकता है। इसी तरह का बदलाव सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भी किया गया है।

Haryana News: 2500 Patwaris to be appointed in Haryana, training complete – CM's big announcement
Haryana News: हरियाणा में 2500 पटवारियों की होगी नियुक्ति, ट्रेनिंग पूरी – CM का बड़ा ऐलान

Agniveer को CISF की भर्तियों में भी मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

agniveer

बता दें, यह घोषणा मंत्रालय द्वारा सीमा सुरक्षा बल (BSF) में पूर्व अग्निवीरों (Agniveer) के लिए समान 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा के कुछ दिनों बाद आई है। अधिसूचना के अनुसार, पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों (Agniveer) के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट दी जाएगी, जबकि अन्य बैचों को आयु में तीन वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

75 फीसदी Agniveer 4 साल के बाद हो जाएंगे रिटायर

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की थी। इस योजना में चार साल की नौकरी का प्रावधान किया गया। इसके तहत जो भी युवा सेना में भर्ती होते हैं, उन्हें अग्निवीर कहा जाएगा।

Haryana News: Registration of contract employees now till April 15
Haryana News: अनुबंध कर्मचारियों का पंजीकरण अब 15 अप्रैल तक, सरकार ने बढ़ाई समय-सीमा

सरकार की इस योजना के मुताबिक, जो भी युवा अग्निवीर (Agniveer) स्कीम के तहत सेना में शामिल होंगें, उनमें से 75 फीसदी युवा चार साल के बाद रिटायर हो जाएंगे। बाकी बचे 25 फीसदी युवाओं को आगे सेना में मौका दिया जाएगा लेकिन उसके लिए उन्हें टेस्ट पास करना होगा। जो 75 फीसदी युवा चार साल की सेवा के बाद सेना से रिटायर होंगे, उन्हें दूसरी जगह नौकरी में भी सरकार मदद करेगी।

IGNOU Exam 2026: Forms for June term-end examination released
IGNOU Exam 2026: जून टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म जारी, Samarth Portal से करें आवेदन
About the Author