Electric Highway Trial: इलेक्ट्रिक हाईवे से गुरुग्राम से जयपुर जाने के लिए मिल रहा फ्री बस यात्रा करने का मौका, ऐसे करें टिकिट बुक

देश में बनने जा रहे दिल्ली-जयपुर इलेक्ट्रिक हाईवे दुनिया का सबसे बड़ा ई-हाईवे होगा.नेशनल हाईवे फार इलेक्ट्रिक व्हीकल(NHVE ) ने अगले महीने की 8 अक्टूबर तक इस हाईवे को आम लोगों के लिए ट्रायल पर खोला है. ई-हाईवे ट्रायल पर ...

देश में बनने जा रहे दिल्ली-जयपुर इलेक्ट्रिक हाईवे दुनिया का सबसे बड़ा ई-हाईवे होगा.नेशनल हाईवे फार इलेक्ट्रिक व्हीकल(NHVE ) ने अगले महीने की 8 अक्टूबर तक इस हाईवे को आम लोगों के लिए ट्रायल पर खोला है. ई-हाईवे ट्रायल पर सबसे पहले कार और बसों को चलाया जाएगा. जिनमे 25 बसों और 100 से ज्यादा टैक्सियों के साथ शुरु किया गया है. इन टैक्सियों को आप कैब की तरह बुक कर सकते हैं. हालाँकि टैक्सियों से यात्रा करने के लिए 3500 से 4500 रुपये का किराया तय किया गया है.

आम लोगों के लिए सबसे ज्यादा ख़ुशी की बात यह है कि NHVE ने सप्ताह में शनिवार और रविवार के दिन इस हाईवे पर फ्री ई-बस सेवा की सुविधा भी दी है. ई-हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिजीत सिन्हा ने बताया कि हाईवे का हाईवे का फेज-2 ट्रायल शुरु कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि आम पब्लिक के लिए शुक्रवार को फ्री राइडिंग रहेंगी. इसके लिए पहले बुकिंग करानी पड़ेगी.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

बस के लिए कैसे करें टिकिट बुक  

टिकिट बूक करने के लिए सबसे पहले आपको NHVE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. सीट कंफर्म होने के बाद आपको गुरुग्राम के इफ्को चौक व राजीव चौक से बस मिलेगी. अगले ही दिन रविवार को बस जयपुर से गुरुग्राम के लिए वापस लौटेगी.इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको यात्रा के एक दिन पहले रजिस्टर करवाकर अपनी सीट बुक करवानी होगी.

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author