Haryana: हरियाणा के अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, जीरकपुर, पंचकूला और दोसड़का के यात्रियों को राहत

Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने अंबाला से जीरकपुर और पंचकूला के लिए वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत कर दी है। इन बसों का संचालन पहले ट्रायल के तौर पर किया गया था, जिसे अब औपचारिक रूप से शुरू कर दिया ...

Electric buses launched in Ambala, Haryana

Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने अंबाला से जीरकपुर और पंचकूला के लिए वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत कर दी है। इन बसों का संचालन पहले ट्रायल के तौर पर किया गया था, जिसे अब औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। यह पहल न केवल यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी एक अहम कदम मानी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में अंबाला डिपो में कुल 10 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध हैं। इनमें से 4 बसों का संचालन ट्रायल के रूप में विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है। वहीं, 5 इलेक्ट्रिक बसें अंबाला सिटी बस स्टैंड से लेकर अंबाला छावनी बस स्टैंड के बीच नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

करीब 15 दिन पहले रोडवेज की ओर से साहा इंडस्ट्रियल एरिया और दोसड़का के लिए इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल किया गया था। हालांकि, साहा रूट पर यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई, जिसके चलते वहां से एक बस को हटाकर दोसड़का रूट पर स्थानांतरित कर दिया गया। अब अंबाला सिटी से दो इलेक्ट्रिक बसें दोसड़का के लिए संचालित हो रही हैं, जो अंबाला छावनी, साहा और मुलाना होते हुए गंतव्य तक पहुंचती हैं। ये बसें सुबह और शाम को 4-4 फेरे लगाती हैं।

इसके अलावा, अंबाला सिटी बस स्टैंड से बोह गांव के लिए भी एक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सुबह बोह गांव के लिए रवाना होती है और दिनभर में अंबाला सिटी और कैंट के बीच यात्रा करती है।

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

जीरकपुर और पंचकूला के लिए बसों का संचालन सुबह 7:00 बजे और 7:30 बजे अंबाला सिटी से शुरू होता है। इसके बाद ये बसें 7:30 बजे और 8:00 बजे अंबाला कैंट से यात्रियों को लेकर रवाना होती हैं।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से
About the Author