Haryana: डंकी रूट केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पंजाब-हरियाणा के 11 ठिकानों पर छापेमारी, कैश और दस्तावेज जब्त

Haryana News: पंजाब और हरियाणा में डंकी रूट के जरिए विदेशों में अवैध रूप से लोगों को भेजने वाले नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को अमृतसर, संगरूर, पटियाला (पंजाब) और अंबाला, करनाल (हरियाणा) सहित ...

Haryana News: पंजाब और हरियाणा में डंकी रूट के जरिए विदेशों में अवैध रूप से लोगों को भेजने वाले नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को अमृतसर, संगरूर, पटियाला (पंजाब) और अंबाला, करनाल (हरियाणा) सहित कुल 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

ईडी ने यह छापेमारी 17 एफआईआर के आधार पर की है, जिनमें डंकी रूट के ज़रिए विदेश भेजे गए लोगों की शिकायतें दर्ज थीं। इन मामलों में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिकों के बयानों के आधार पर दलालों की पहचान की गई थी।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

यह पहली बार नहीं है जब जालंधर यूनिट की ओर से डंकी रूट के मामलों में कार्रवाई की गई हो। इससे पहले भी कई बार छापेमारी हो चुकी है, जिनमें दर्जनों संदिग्धों से दस्तावेज जब्त किए गए थे। पहले के मामलों में सामने आया था कि विदेश भेजने के लिए लाखों रुपये वसूले गए, और लोगों को खतरनाक रास्तों से अमेरिका, कनाडा या यूरोप में भेजा गया।

मनी लॉन्ड्रिंग ऐंगल से जांच कर रही ईडी की टीम ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकद राशि और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जब्त किए हैं। टीम ने कहा कि इन सबूतों के आधार पर अब एजेंट्स के नेटवर्क की गहराई से जांच की जाएगी।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

About the Author