CM Saini Met PM Modi: सीएम सैनी ने PM मोदी को दिया हरियाणा आने का निमंत्रण, जानें कब आएंगे प्रधानमंत्री, प्रदेश को देंगे ये बड़ी सौगात!

CM Saini Met PM Modi: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। खबरों की मानें, तो सीएम सैनी ने इस दौरान पीएम मोदी को हरियाणा आने का निमंत्रण ...

CM Saini Met PM Modi: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। खबरों की मानें, तो सीएम सैनी ने इस दौरान पीएम मोदी को हरियाणा आने का निमंत्रण भी दिया है।

कहा जा रहा है कि सीएम नायब सिंह सैनी को जब पीएम से मुलाकात के लिए फोन आया तो वह उस समय कुरुक्षेत्र में शहरी निकाय चुनाव का प्रचार कर रहे थे। जिसके बाद वह तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए और पीएम मोदी से मुलाकात की।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की इच्छा है कि हरियाणा में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास पीएम मोदी के हाथों ही हो।

कहा जा रहा है कि सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में बनकर लगभग तैयार हो चुके हिसार और अंबाला कैंट हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी से समय मांगा है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

हालांकि, अभी यह तय नहीं हो पाया है कि दोनों हवाई अड्डों का उद्घाटन कब होगा। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत हिसार और अंबाला में एयरपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा सोनीपत जिले के खरखौदा स्थित आईएमटी में मारुति के प्लांट का पहला चरण भी पूरा हो चुका है। यहां गाड़ियों का उत्पादन भी शुरू हो गया है। नायब सरकार मारुति प्लांट का उद्घाटन भी पीएम मोदी के हाथों करवाना चाहती है।

खबरों की मानें, तो  सात मार्च से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के बाद पीएम मोदी का कभी भी हरियाणा आने का कार्यक्रम बन सकता है।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

बता दें कि हरियाणा में होने वाले शहरी निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की मुलाकात के दौरान सीएम ने पीएम को जहां शहरी निकाय चुनाव में बीजेपी की संभावित जीत की जानकारी भी दी है।

About the Author