Chandigarh Traffic Challans: ट्रैफिक रूल और रेड लाइट जंप करने में एक्सपर्ट हैं चंडीगढ़ के लोग, पांच साल में कटे 29 लाख से ज्यादा चालान

Chandigarh Traffic Challans: हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भले ही देश के सबसे ट्रैफिक रूल हो। लेकिन, इसके बाद भी यहां लोग यातायात के नियमों को तोड़ने में आगे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि, यातायात पुलिस ...

Chandigarh Traffic Challans: हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भले ही देश के सबसे ट्रैफिक रूल हो। लेकिन, इसके बाद भी यहां लोग यातायात के नियमों को तोड़ने में आगे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि, यातायात पुलिस के काटे गए चालान के आंकड़े बताते हैं।

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने पिछले 5 साल में 29 लाख 97 हजार 302 चालान किए है। 7691 वाहन चालकों ने 5 साल में 25 बार से ज्यादा यातायात के नियम तोड़े है। 29 लाख चालानों में से 18 लाख 27 हजार 532 चालान का ही भुगतान किया गया। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा चालान रेड लाइट जंप के हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि चंडीगढ़ के लोगों को रेड लाइट पर रुकना बिल्कुल भी पसंद नहीं है और वह कुछ सेकेंड्स रुकने की बजाय चालान कटवाना ज्यादा जरूरी समझते हैं।

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

खबरों की मानें, तो 2024 के सबसे अधिक भुगतान लंबित हैं। साल 2024 में 77 प्रतिशत लोगों ने चालान का भुगतान नहीं किया है। इसका खुलासा ITI कार्यकर्ता आरके गर्ग की ओर से दाखिल की गई आरटीआई में हुआ है।

खबरों की मानें, तो आरटीआई में मिले आंकड़े के हिसाब से सबसे ज्यादा चालान लाल बत्ती जंप और जेब्रा क्रॉसिंग के हुए है। इसके बाद बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों के चालान किए गए हैं। वहीं यातायात पुलिस ने महिलाओं के बिना हेलमेट के 50 हजार से ज्यादा चालान काटे है। जबकि पुरुषों के 19 हजार चालान कागे गए हैं।। पिछले तीन सालों में तेज रफ्तार के 5 लाख 45 हजार 250 और लाल बत्ती जंप करने वालों के 11 लाख 12 हजार 590 चालान काटे जा चुके हैं। वहीं जनवरी में 10 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

About the Author