Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने रोमांटिक अंदाज़ में दर्शकों के सामने आए हैं। उनकी नई फिल्म बजरंगी का पहला गाना “करा ना ओढ़निया के आड़” 11 जून को रिलीज़ हुआ और बेहद कम समय में इसने यूट्यूब पर अच्छी-खासी व्यूज बटोर लिए हैं।
हालांकि पवन सिंह ने इस गाने को लेकर अभी तक सोशल मीडिया पर कोई खास प्रमोशन नहीं किया है, लेकिन उनके फैन्स ने इस गाने को हाथोंहाथ ले लिया है।
गाने में पवन सिंह और हर्षिता पंवार की जोड़ी बेहद जबरदस्त नजर आ रही है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि गाना ट्रेंड करने लगा है। इस गाने की लोकेशन, म्यूजिक और इमोशन सब कुछ मिलकर इसे एक शानदार रोमांटिक ट्रैक बनाते हैं।
पवन सिंह की फिल्म बजरंगी 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अब इस फिल्म के गानों का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। यूट्यूब पर गाने की रिलीज के साथ ही फैन्स को अब फिल्म की डिजिटल रिलीज़ का भी बेसब्री से इंतजार है।






