Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों के गोनों को लोगों में जबरदस्त क्रेज है। इन दिनों भोजपुरी गानें हर छोटी बड़ी महफिल की जान है। इन दिनों खेसारी लाल यादव का गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम ‘छलकत हमरो जवनिया 2’ के बारे में, जो इस वक्त यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम है। खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। खेसारी का जन्म एक बहुत ही साधारण परिवार में हुआ है।
खेसरी लाल यादव का संघर्ष भरा जीवन
खेसारी लाल यादव का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था और उनके जीवन में संघर्षों की कोई कमी नहीं थी. जब वह दिल्ली में थे तो अपने परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा बेचना शुरू किया।
यही वह समय था जब उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना शुरू कर दिया था. लेकिन उनके मन में हमेशा एक ही सपना था भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाने का।
आख़िरकार ख़ेसारी लाल यादव ने अपना संघर्ष जारी रखा और आज उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में होती है। उनके गाने और फिल्में न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लाखों दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।
‘छलकता हमरो जवनिया 2’: खेसारी और काजल की जादुई केमिस्ट्री
हाल ही में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक पुराना गाना ‘छलकत हमरो जवनिया 2’ यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराहा जा रहा है. वीडियो में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच भावनाओं का आदान-प्रदान दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.






