Bhojpuri Song:आज के समय में भोजपुरी गानों का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। इन दिनों खेसारी लाल यादव का गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी तंबाकु रगड़ते हुए घर पहुंचे तो उनकी लुगाई नाराज नजर आई। तब खेसारी कहते हैं कि झुमका भी है…फिर आखिर क्या कमी है। इस पर महारारू बोली की बाजार जाना तो कोका कोला ले आना।
ये मजेदार गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने को 439 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। इस गाने को खेसारी और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है।
इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर सरविंद मल्हार हैं। प्रोड्यूसर सोनू राज हैं। खेसारी के साथ गाने में सोना पांडे नजर आई हैं, जिन्होंने अपने गाने से महफिल लूट ली।





