Bhojpuri Song: होली से पहले अक्षरा सिंह के नए गाने ने मचाया धमाल, देखे ये जबरदस्त वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली के मौके पर धमाल मचाने के लिए अक्षरा सिंह का नया गाना “जोगीरा सा रा रा” अब लोगों का दिल जीत रहा है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली के मौके पर धमाल मचाने के लिए अक्षरा सिंह का नया गाना “जोगीरा सा रा रा” अब लोगों का दिल जीत रहा है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है, और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में अक्षरा सिंह का धमाकेदार डांस और टीवी अभिनेता विशाल आदित्य सिंह के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

गाने में अक्षरा ने फीमेल वॉइस दी है, जबकि सुगम सिंह ने मेल वॉइस दी है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत लक्ष्मीकांत एल.के. ने तैयार किया है। होली के रंग, मस्ती और धमाल का पूरा स्वाद इस गाने में देखने को मिल रहा है, जो हर किसी को मस्ती में डूबने पर मजबूर कर देता है।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

गाने के निर्देशन का जिम्मा मोहित यादव ने संभाला है और साथ ही विशाल और अक्षरा को डांस सिखाने का काम भी उन्हीं के द्वारा किया गया। गाने की रिलीज के दौरान अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से इसे प्यार देने की अपील भी की है। उन्होंने कहा, “कहते हैं, एक बिहारी सब पर भारी! जब सारे बिहारी साथ हों तो धमाल तय है।”

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

विशाल आदित्य सिंह, जो पहली बार भोजपुरी गाने में नजर आए हैं, ने इस अनुभव को शानदार बताया और कहा कि भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अक्षरा के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए बहुत अच्छा रहा, और वह खुश हैं कि दर्शक इस गाने को पसंद कर रहे हैं।

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
About the Author