Bank Holidays: अगर आप जुलाई में बैंक से जुड़े जरूरी काम जैसे कैश जमा, पासबुक अपडेट, लॉकर एक्सेस, या KYC अपडेट करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। जुलाई 2025 में भी देशभर के बैंक कई दिनों तक छुट्टी पर रहेंगे, जिनमें कुछ दिन वीकेंड के हैं और कुछ दिन राज्यों के क्षेत्रीय त्योहारों की वजह से।
जुलाई 2025 में कुल 13 दिन बैंक रहेंगे बंद
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार जुलाई में कुल 13 बैंक हॉलिडे होंगे। इनमें रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।
वीकेंड की छुट्टियां
6 जुलाई (रविवार)
12 जुलाई (दूसरा शनिवार)
13 जुलाई (रविवार)
20 जुलाई (रविवार)
26 जुलाई (चौथा शनिवार)
27 जुलाई (रविवार)
स्थानीय छुट्टियां
3 जुलाई-खारची पूजा-अगरतला (त्रिपुरा)
5 जुलाई-शनिवार-गुरु हरगोबिंद जयंती जम्मू-श्रीनगर (J&K)
14 जुलाई-सोमवार-बेह देइनखलाम-शिलॉन्ग (मेघालय)
16 जुलाई-बुधवार-हरेला पर्व-देहरादून (उत्तराखंड)
17 जुलाई-गुरुवार-यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि-शिलॉन्ग (मेघालय)
19 जुलाई-शनिवार-केर पूजा-अगरतला (त्रिपुरा)
28 जुलाई-सोमवार-द्रुकपा त्शे-जी-गंगटोक (सिक्किम)
ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी
बैंक की छुट्टी वाले दिन भी आप ATM, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, और UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, NEFT/RTGS जैसे कुछ ट्रांजैक्शन में विलंब हो सकता है और KYC, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, अकाउंट क्लोजिंग जैसे कामों के लिए बैंक विज़िट जरूरी होगा।








