Assistant Professor: हरियाणा के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 11 मई को होने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट को पुननिर्धारित कर दिया गया है।
अब रसायन विज्ञान (विज्ञापन संख्या 43/2024) और भौतिकी (विज्ञापन संख्या 61/2024) विषयों में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों के लिए 29 मई 2025 को स्क्रीनिंग टेस्ट होगा।
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की ओर से इस संबंध में घोषणा कर दी गई है। इस टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थी HPSC की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बता दें कि केमिस्ट्री विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर और फिजिक्स सब्जेक्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 11 मई को स्क्रीनिंग टेस्ट होना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्द जैसे हालात को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया है।







