Assistant Professor Job: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चनय आयोग, प्रयागराज की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 12 जून है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 55 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस/मैथ्स/सोशल साइंस/कॉमर्स/लैंग्वेज में पीजी डिग्री(बीएड टीचिंग के लिए) विशेषज्ञता के क्षेत्र में संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ PG डिग्री के लिए 55 फीसदी नंबरों के साथ एमएड की डिग्री होनी चाहिए।
या
55 प्रतिशत नंबरों के साथ शिक्षाशास्त्र में MA और 55 फीसदी अंकों के साथ बीएड/बीएलएड या समकक्ष डिग्री
शिक्षाशास्त्र में पीएचडी या नेट एग्जाम पास या समकक्ष परीक्षा पास
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीवार की अधिकतम आयु 62 वर्ष होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सैलरी :
इन पदों के लिए सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 15,600-39,100 रुपए मिलेंगे।
इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
सिलेक्शन प्रोसेस :
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर सिलेक्ट किया जाएगा।
फीस :
सामान्य /ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए
एससी/एसटी/पीएच : 1000 रुपए
ऐसे करें आवेदन :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद जरूरी डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
इसके बाद फीस का भुगतान कर सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।






