Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का नया गाना ‘खेला होबे’ हुआ रिलीज, प्रिया मलिक के साथ खूब जमी जोड़ी

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी यानी हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना है उनका नया गाना ‘खेला होबे’, जिसे 6 मई को रिलीज किया गया है। गाना आते ही ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी यानी हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना है उनका नया गाना ‘खेला होबे’, जिसे 6 मई को रिलीज किया गया है। गाना आते ही यूट्यूब पर व्यूज़ की बारिश शुरू हो गई है और फैंस अक्षरा के अंदाज़ पर फिदा हो गए हैं।

इस गाने में अक्षरा सिंह का दमदार डांस, उनका बुलेट चलाते हुए अंदाज़ और उनके देसी लटके-झटके दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रिया मलिक भी स्क्रीन पर दमदार मौजूदगी के साथ नजर आई हैं।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

इतने मिले व्यूज

ख़बर लिखे जाने तक इस गाने को 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं । गाना तेजी से ट्रेंडिंग की ओर बढ़ रहा है, और फैंस लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

कौन हैं प्रिया मलिक?

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

प्रिया मलिक बिहार की रहने वाली एक चर्चित फोक सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मैथिली और भोजपुरी दोनों भाषाओं में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उनके कुछ प्रसिद्ध गाने हैं। प्रिया की सिंगिंग में देसीपन और ऊर्जा का मेल होता है, जो श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देता है।

अक्षरा सिंह का जलवा बरकरार

गायकी हो या एक्टिंग, अक्षरा सिंह दोनों में महारथी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ बिहार और यूपी तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में है। ‘खेला होबे’ में उनका एक्शन और डांस दोनों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों वो भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहलाती हैं।

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

About the Author