Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, तहसीलदार के रीडर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा में पानीपत जिले की इसराना तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की ...

Haryana News: हरियाणा में पानीपत जिले की इसराना तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इंद्रजीत के रूप में हुई है, जो एक ग्रामीण से इंतकाल कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता नवीन, जो गांव मांडी का निवासी है, ने बताया कि उसका खाता तकसीम का काम तहसील में लंबित था। तहसील कार्यालय में तैनात रीडर इंद्रजीत लगातार उसे काम के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। जब नवीन ने पैसे देने से मना किया तो इंद्रजीत ने काम रोक दिया। बाद में दोनों के बीच 15 जुलाई को 25 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

नवीन ने रिश्वत देने की जगह एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया, जिसके बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। तय राशि के नोटों पर पहले से पाउडर और सीरियल नंबर मार्किंग की गई। मंगलवार को जब नवीन ने इंद्रजीत को 25 हजार रुपए की रिश्वत दी, तो टीम ने मौके पर पहुंचकर रीडर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

ACB ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे रिश्वत मांगने और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author