AAJ Ka Rashifal: आज दिन गुरुवार है और तारीख 20 फरवरी है। आइए जानते हैं कि मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसे रहने वाला है।
मेष राशि के लिए आज का राशिफल
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधी आज आपके बारे मे अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं ऐसा कोई मौका ही न दें। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपका पूरा दिन अपने माता-पिता के साथ बितेगा। आज आप सरकारी काम या कोर्ट संबंधित कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा, एग्जाम से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता हैं। आज आपका लाइफ पार्टनर आपके कार्यों में सहयोग करेगा।
मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुडे लोगों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा है। आज समाज हित में किए गए कामों की तारीफ हो सकती है। इसके अलावा आज आप कार्यस्थल पर लोगों के साथ जुड़ने और मिलने-जुलने की कोशिश करेंगे। हालांकि, आज आप अपने विचारों में किसी भी प्रकार का बदलाव सोच-समझकर करें। पिछली बातों से मिली सीख को आज आप ध्यान में रखेंगे। आज आपकी हेल्थ पहले से काफी अच्छी रहेगे। वहीं आज आपको कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, इसलिए आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
कर्क राशि के लिए आज का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन की शुरुआत खुशियों से भरी होने वाली । आज आप दूसरों लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर आपका ध्यान रहेगा। ऐसे में आप आज व्यक्तिगत जीवन की कुछ बातों को नजरअंदाज न करें। इसके अलावा आज का दिन आपका दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बित सकता है।आप उनके साथ बाहर जा सकते हैं। जहां आपकी मुलाकात किसी दूर के रिश्तेदार से भी हो सकती है। वहीं परिवार के साथ रात का डिनर बाहर करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आज इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है।
सिंह राशि के लिए आज का राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। इसके अलावा आज आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा दे सकते हैं। वहीं आज आपके दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। इसके अलावा जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है, उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि के लिए आज का राशिफल
कन्या राशि के जातकों को आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दफ्तर में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जाएगा। इसके अलावा आज आप पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। वहीं आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।
तुला राशि के लिए आज का राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। दफ्तर के किसी काम को लेकर बॉस आपको सलाह देंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होगी। वहीं आज आप किसी से भी बेवजह मजाक करने से बचे। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। इससे आपका मन खुश रहेगा।वहीं आज आपके लिए कुछ नये मौके और नये विचार सामने आयेंगे। जिन्हें आप खुले मन से स्वीकार करेंगे।
वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आजका दिन लकी रहेगा। आज आप जो भी काम करें। सोच-समझकर करें। इससे आपको काफी फायदा होने वाला है। वहीं आज सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है । इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिए अपने काम में कुछ बदलाव करने का आज अच्छा दिन रहने वाला है। हालांकि, आज आप स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहेंगे। आज आपके सभी कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज के दिन आप किसी जरूरतमंद को भोजन कराएंगे। जिससे आपको बेहतर महसूस होगा।
धनु राशि के लिए आज का राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन दिन लाभदायक रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। बच्चे आज आपको सरप्राइस दे सकते है।
मकर राशि के लिए आज का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी थोड़ी सी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बनाएंगे। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपके व्यव्हार में सकारात्मक बदलाव आएगा। जिससे जीवनसाथी बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार को गति देने में किसी अनुभवी की सलाह कारगर साबित हो सकती है।
कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल
कुंभ राशि जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप किसी ऐसे मित्र से कॉल पर बात होगी, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। हालांकि, आज पिछली बातों की वजह से मन उलझन में रहेगा, लेकिन, जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। इसके अलावा आज प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वहीं आज अपने लवमेट के साथ बाहर डीनर पर जा सकते हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे।
मीन राशि के लिए आज का राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। आज आपकी सेहत फिट रहेगी। इसके अलावा आज मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। आज आपके लिए जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए समय बेहतर है। आज आप घर के किसी काम को लेकर आप बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।






