Aaj Ka Rashifal: आज दिन सोमवार है और तारीख 10 मार्च है। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। ये रहा 10 मार्च का राशिफल।
मेष राशि के लिए आज का राशिफल
मेष राशि राशि के जातक आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व अपने कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। अगर आप नौकरी में प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार और व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। वहीं आज आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।
वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन ज्यादा परिश्रम वाला रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी भी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार और व्यवसाय में अपने पार्टनरों से सतर्क रहें। आज आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। वहीं आज आप अपनी वाणी पर काबू रखें। इसके अलावा आज आप अपने परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास भी करें।
मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा भी रह सकता है। आज आपका कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। आज आप भूलकर भी नया कार्य शुरू न करें। अगर शेयर मार्केट का काम कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। कोई बड़ा रिस्क न उठाएं। आज आपके परिवार में मतभेद की स्थिति पैदा होगी।
कर्क राशि के लिए आज का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिनमहत्वपूर्ण है। आज आप कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिसका असर आपकी जिंदगी पर दिखाई पड़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। हालांकि, कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों और सहयोगी वर्ग का आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे। आज कोई नया मेहमान भी परिवार में आ सकता है।
सिंह राशि के लिए आज का राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर किसी कार्य विशेष के लिए आप सोच रहे हैं, तो आज उसको पूरा करने के लिए आज का दिन ठीक है। व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आपको समझौता करना पड़ सकता है। परिवार में माहौल ठीक रहेगा।
कन्या राशि के लिए आज का राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आज आप यात्रा करने में सावधानी बरतें। वाहन का उपयोग संभाल कर करें। वहीं आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अलावा आज आपका किसी व्यक्ति विशेष से भी झगड़ा हो सकता है। वहीं आज आपको व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
तुला राशि के लिए आज का राशिफल
तुला राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आप वाहन आदि का प्रयोग या किसी लंबी यात्रा पर जाएं, तो थोड़ा संभलकर रहें। आज मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास् ङीथ्य बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से आपको मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार और व्यवसाय में सहयोगियों का साथ छोड़ने की आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन ठीक रहेगा। आज आप चाहे तो कोई नया काम शुरू कर सकते है। जिसमें आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आपका परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। आज कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है, जिसके कारण आप मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके पत्नी से भी मतभेद दूर होंगे।
धनु राशि के लिए आज का राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आपको आपके परिवार में मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए अगर आप प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। आज आप परिवार में के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि के लिए आज का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। आज आप अपने परिवार या मित्रों में किसी अपने को आज खो सकते हैं, जिस कारण आपका मन उदास रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार और व्यवसाय में बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। इसके अलावा आज परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, आज आप स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस करेंगे। मौसम बदलने के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार और व्यवसाय में बड़ा रिस्क न उठाएं। आज आप किसी को भी बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। शेयर मार्केट बड़ा निवेश न करें। वरना नुकसान हो सकता है। इसके अलावा वाहन आदि का उपयोग भी संभलकर करें।
मीन राशि के लिए आज का राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई नया बड़ा काम आपको कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। इसके अलावा आज आप कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज परिवार में पत्नी और बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।








