Haryana CET 2025: हरियाणा में ग्रुप C पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 26 और 27 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार परीक्षा में 13.47 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने फ्री बस सेवा सहित कई विशेष इंतजाम किए हैं।
CET परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट 10:00 AM से 11:45 AM और दोपहर की शिफ्ट 03:15 PM से 05:00 PM तक है। दोनों दिन परीक्षा इसी शेड्यूल पर होगी। प्रत्येक सत्र में लगभग 4.73 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में बैठने की संभावना है।
हरियाणा परिवहन विभाग ने उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा देने की घोषणा की है ताकि वे अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकें। परिवहन विभाग की वेबसाइट hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025 पर जाकर ऑनलाइन सीट बुकिंग की जा सकती है।
एग्जाम सेंटर के नजदीकी प्वाइंट तक शटल सेवा भी चलाई जाएगी। बसें परीक्षा से पहले और बाद में उम्मीदवारों को लाने-ले जाने का काम करेंगी।






