Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शाहबाद कस्बे में शुक्रवार रात करीब 8 बजे शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शराब ठेकेदार चंडीगढ़ जा रहे थे और सिगरेट पीने के लिए मीना मार्केट में कार रोकी थी। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरु कर दी। तीन गोलियां शराब ठेकेदार को लगी।
गंभीर हालत में शराब ठेकेदार को मोहड़ी के आदेश अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सोनीप का रहने वाला था। वह शाहबाद में शराब ठेके का काम संभाल रहा था।
घटना को अंजाम देते ही बदमाश मौके फरार हो गए। बीच मार्केट में हुई इस घटना े
हमले के बाद बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं बीच बाजार हुई इस फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक कब्जे में ले ली है और सीआईए टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस के CIA की दोनों टीम मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।






