Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की दो सुपरहिट जोड़ियां खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी, और खेसारी और आम्रपाली दुबे जैसे दर्शकों के दिलों में बस चुकी हैं। लेकिन जब बात आम्रपाली और खेसारी की होती है, तो रोमांस, मस्ती और एनर्जी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है।
इसी जोड़ी का एक धमाकेदार गाना ‘पलंग सागवान के’ आज भी इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने ने 400 मिलियन (40 करोड़) से भी ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं और यह अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का मेगा हिट बन चुका है।
खेसारी और आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री गाने की जान है। दोनों के एनर्जेटिक डांस मूव्स ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
खेसारी का गायक रूप इस गाने में एक बार फिर निखर कर सामने आया है। आम्रपाली की ग्लैमरस अदाएं और स्क्रीन प्रजेंस ने गाने को और खास बना दिया।






