Haryana News: हरियाणा में पिता ने की बेटा-बेटी की हत्या, मैंगो शेक में नींद की गोलियां मिलाकर घोंटा गला, फिर खुद निगला जहर

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे इलाज के ...

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों की पहचान धनाना गांव के निवासी बसंत(17)और आरुषि (16) के रूप में हुई है। दोनों ही 12वीं क्लास में पढ़ते थे। पिता सुभाष ने दोनों बच्चों के मैंगो शेक में नींद की गोलियां मिला दी फिर सोने के बाद दोनों का गला घोटकर हत्या कर दी। 1 महीने पहले सुभाष की पत्नी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई थी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सुभाष ने बताया कि उसने मां-बाप से तंग आकर यह सब किया है। ये लोग बहन को मायके में बैठाना चाहते थे। सुसराल में उसका समाधान नहीं करा रहे थे।

आरोपी बोला- मां ने बीवी को तंग कर मार डाला
आरोपी सुभाष ने कहा कि उसने इस वारदात को अंजाम इसलिए दिया क्योंकि वह अपनी मां से परेशान था। उसने बताया कि मेरी मां मुझे तंग करती थी। मां ने ही मेरी पत्नी को तंग कर मार दिया था। लोगों के लिए वह अच्छी थी, लेकिन मेरी बीवी और बच्चों के लिए वह बुरी थी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

जब वह खेत में गया हुआ था तब देखा कि मां ने बेरी पत्नी को स्प्रे पिलाया और भागकर मामा के घर चली गई। जब वह मामा के घर पहुंचा तो पहले से वहां पर लोग जमा थे, जिन्होंने उसपर हमला कर दिया।

बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे
सदर थाना पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author