Haryana News: हरियाणा सरकार राष्ट्रीय खेलों में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। इसको लेकर 21 मई को रोहतक में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह राज्य स्तर पर होगा।
खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने बताया कि उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 153 पदक जीते, जिसमें 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक शामिल हैं।






