Haryana News: हरियाणा के अंबाला में ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से स्वामित्व योनजा के तहत पहली बार अंबाला छावनी में तह-बाजारी के आवेदन करने वाले दुकानदार अब दुकानों के मालिक बन सेकेंगे। अनिल विज के दिशा-निर्देश के अनुसार नगर परिषद अंबाला सदर द्वारा स्वामित्व योजना के तहत 20 साल से ज्यादा पुराने तह-बाजारी के लगभग 20 आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए डिमांड नोट जारी कर दिए हैं।
नगर परिषद दुकानदारों को मालिकाना हक लेने के लिए अब राशि जमा कराने के लिए कहा गया है। इसके अलावा 15 डिमांड नोट और तैयार है जोकि आगामी एक-दो दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। यानि 35 तह-बाजारी के मामलों में दुकानदारों को दुकानों का मालिकाना हक मिलने जा रहा है।
जल्द जमा करनी होगी राशि
नगर परिषद अंबाला छावनी द्वारा जिन दुकानदारों को डिमांड नोट जारी किए गए हैं उन्हें अब जल्दी ही नगर परिषद में राशि जमा करानी होगी जिससे उन्हें तह-बाजारी की दुकानों का मालिकाना हक मिलेगा।





