Haryana News: हरियाणा के नारनौल में नीरपुर स्थित होटल के रसोईए के साथ थर्ड डिग्री टॉर्चर मामले में महाबीर पुलिस चौकी के ASI, होमाज गिरी है। गार्ड और SPO पर गाज गिरी है।
इस मामले में पुलिस ने ASI देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं दोनों आरोपियों को हटाया जा रहा है। ASI देवेंद्र सिंह और होमगार्ड राजकुमार को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी SPO अभी इस मामले में फरार है। SP पूजान वशिष्ठ ने इसकी पुष्टि की है।
इस मामले में पीड़ित रसोइये का वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें आरोपित पुलिस कर्मचारियों द्वारा दी गई थर्ड डिग्री टार्चर के निसान साफ दिखाई दे रहे थे।
जालंधर की रामेश्वर कालोनी नकोदरा रोड के निवासी विक्रम बहादुर की शिकायत पर शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था। विक्रम बहादुर का कहना है कि वह नीरपुर में सतेंद्र यादव के होटल में बतौर रसोइया कार्य करता है।
तीन पुलिस वाले दरवाजे पर खड़े दिखाई दिए
बताया गया कि यह घटना रात करीब 12 बजे की है जब वह होटल के कमरे में सो रहा था। बाहर से किसी ने दरवाजा खटखटाया। वह बाहर आया तो 3 पुलिसवाले दरवाजे पर खेड़े थे। उन्होंने कहा कि अगले कमरे में कौन है। उसने बताया कि मालिक का कमरा है और फिलहाल बंद है।
इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और मारपीट शुरु कर दी। यहां से उसे महाबीर पुलिस चौकी में ले गए वहां पर भी उसके साथ मारपीट की। एक और व्यक्ति भी वहां पर सिविल वर्दी में था।
मामला दर्ज कर जांच शुरू की
लगभग 1 घंटे बाद उसस पूछताछ करके पुलिस वाले उसे नीरपुर होटल पर छोड़ गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। प्राथमिक जांच में तीनों पुलिस कर्मचारी दोषी मिलने पर जिला पुलिस कप्तान पूजा वशिष्ट ने आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।








