Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार खेतों के सभी रास्तों को पक्का करेगी। सरकार की ओर से इसको लेकर योजना तैयार की गई है। इसकी जानकारी हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी है।
कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री खेत खलिहान सड़क योजना’ के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 25km तक खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने का प्रावधान है। अब तक 90 विधानसभा क्षेत्र में 3580.44 KM के रास्तों को पक्का किया गया है। इस पर 63931.1 लाख रुपये की राशि जारी की है।
हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री खेत खलिहान सड़क योजना 01 नवंबर 2018 से लागू की गई थी। इस योजना के तहत हर विधानसभ क्षेत्र में 25km तक खेतों के कच्चे रास्तों का निर्माण ईंटों से या 15 km तक इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक किया जाने का प्रावधान है। कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि जहां तक चरखी दादरी जिले की बात है, इस जिले में 28.41 KM के रास्तों को पक्का करने के लिए अब तक 10 करोड़ 39 लाख 31 हजार रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।





