Aaj Ka Rashifal 26 April 2025: आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। आज किसी परिजन से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल
मेष राशि-
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज मेष राशि के जातकों की हेल्थ पर प्रभाव दिख रहा है। आज व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि-
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज इनकम को लेकर उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। मन परेशान रहने वाला है। आज हरी वस्तु को अपने पास रखें।
मिथुन राशि-
आज के दिन मिथुन राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के बचने का प्रयास करें। आज पिता के हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है।
कर्क राशि-
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज अपमानित होने का भय होगा। आज किसी यात्रा का योग नहीं बनाएं। भाग्य पर भरोसा रखकर कोई कार्य न करें। प्रेम, संतान सही है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि-
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग अच्छा रहेगा।
कन्या राशि-
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए परेशानी भरा रहने वाला है। आज नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क ना लें। प्रेम, संतान ठीक है, लेकिन मध्यम ही रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि-
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आपकी हर मामले में जीत होगी। लेकिन हेल्थ, प्रेम और बिजनेस को प्रभावित करेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि-
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए परेशानी भरा रहने वाला है। आज बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि-
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। घर में कोई बड़े कलह की संभावना है। घर का कलह बाहर न जाएं इस बात का ध्यान रखिए। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दीजिए।
मकर राशि-
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए व्यापारिक दृष्टि से बहुत अहम है। आज हेल्थ को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में बहुत इंटरफेरेंस रहने वाला है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि-
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुंभ राशि वालों को धन की हानि हो सकती है। आज कुटुंब की हानि और मुख रोग के शिकार हो सकते हैं।प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि-
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। चौतरफा परेशानी का समय है। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ खराब दिख रहा है। बहुत बचकर पार करें। काली वस्तु दान करें।






