Haryana: राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 7 नगर निकायों के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। आगामी 10 मई को हरियाणा के 03 नगर निगम (अंबाला, पंचकूला और सोनीपत), 01 नगर परिषद (रेवाड़ी) तथा 03 नगर पालिकाओं (धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना) में आम चुनाव आयोजित किए जाएंगे।
मतदान का समय और प्रक्रिया: राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार, मतदान का समय प्रातः 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन चुनावों के लिए 6,000 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मतदान के बाद 13 मई को मतगणना की जाएगी और परिणामों की घोषणा होगी।आयोग की अपील: निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आयोग ने नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया है।


