Haryana Weather: हरियाणा के ये 10 जिले आंएगे लू चपेट में, देखें मौसम विभाग का अलर्ट

Haryana Weather: पिछले कुछ दिनों में हरियाणा में मौसम ने खूब करवटें ली हैं। कहीं बारिश हुई तो कहीं ओलावृष्टि ने किसानों की फसलें चौपट कर दीं। अम्बाला सिरसा रोहतक जैसे जिलों में बीते 48 घंटे में हल्की से मध्यम ...

Haryana Weather: पिछले कुछ दिनों में हरियाणा में मौसम ने खूब करवटें ली हैं। कहीं बारिश हुई तो कहीं ओलावृष्टि ने किसानों की फसलें चौपट कर दीं। अम्बाला सिरसा रोहतक जैसे जिलों में बीते 48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।

(Weather Update) के हिसाब से 24 घंटे में अम्बाला में 3.7 मिमी और सिरसा में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बारिश से मौसम कुछ समय के लिए ठंडा जरूर हुआ लेकिन अब हालात फिर से गरमाने लगे हैं।

अब जैसे-जैसे मौसम साफ हो रहा है तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। रविवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा हिसार सिरसा और महेन्द्रगढ़ में तापमान 37 डिग्री के आसपास रहा। यानी जो राहत कुछ वक्त के लिए मिली थी वो अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है।

उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच हरियाणा में हीट वेव (Loo Alert) को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि बीते दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा समेत कई मैदानी इलाकों में बारिश और तेज़ हवाएं चलीं जिससे गर्मी पर कुछ हद तक कंट्रोल रहा। लेकिन जैसे ही ये सिस्टम आगे बढ़ा वैसे ही पूरा क्षेत्र फिर से शुष्क और गर्म होता चला गया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

अब 15 अप्रैल के बाद से तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी होगी और 19 अप्रैल तक ये सिलसिला जारी रहेगा। खासकर 16 से 18 अप्रैल के दौरान झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेव (Heatwave in Haryana) का दूसरा राउंड देखने को मिलेगा। लोगों को इस दौरान खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

गर्मी का बढ़ता कहर

हरियाणा में अब मौसम शुष्क हो चुका है और हवा की गति भी कम हो गई है। रविवार को हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रही जो दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिशा से चली। आसमान साफ रहा हल्के-फुल्के बादल जरूर देखने को मिले लेकिन गर्मी में कोई खास राहत नहीं रही।

रात के तापमान की बात करें तो यह 17.3 डिग्री से 21.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया लेकिन दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। (Haryana Weather Forecast) के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। ऐसे में बुजुर्गों बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

गांवों में भी गर्मी का असर

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

गर्मी का असर अब गांवों में भी दिखने लगा है। खेतों में काम कर रहे किसानों को पसीने से तर होना पड़ रहा है। (Heat Stroke) का खतरा बढ़ गया है ऐसे में दोपहर के समय खेतों में काम करने से परहेज किया जा रहा है। कुछ इलाकों में तो स्कूल टाइमिंग में भी बदलाव किया जा सकता है ताकि बच्चों को लू से बचाया जा सके।

राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा भी प्राथमिक स्कूलों को सुबह जल्दी खोलने और दोपहर से पहले बंद करने का निर्देश आने की संभावना है क्योंकि पिछले साल की हीट वेव में भी बच्चों को काफी परेशानी हुई थी।

फिर लौट रही है भीषण गर्मी

अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल और मई महीने में हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी थी। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही ट्रेंड बनता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अभी यह हीट वेव (Loo Alert) का दूसरा दौर है यानी मई में और भी तीव्र गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विशेषज्ञों की सलाह

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

डॉ. चंद्र मोहन समेत कई मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि हीट वेव (Heat Wave Precautions) के दौरान खुद का विशेष ध्यान रखें। कोशिश करें कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं।

बाहर जाते वक्त सिर को कपड़े या कैप से ढक कर रखें। अगर कोई व्यक्ति ज्यादा पसीना आने चक्कर आने या थकावट महसूस करता है तो तुरंत छांव में जाए और ठंडा पानी पिए। गंभीर हालत में डॉक्टर से संपर्क करें।

 

About the Author