Haryana News: हरियाणा के इस जिले में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा AIIMS, इन राज्यों को मिलेगा फायदा

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनने वाला AIIMS प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है इसके बनने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे प्रदेश के 8 जिलों के अलावा राजस्थान के 2 जिलों ...

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनने वाला AIIMS प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है इसके बनने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे प्रदेश के 8 जिलों के अलावा राजस्थान के 2 जिलों के लोगों को भी लाभ होगा।

अगले साल तक बनकर हो जाएगा तैयार
रेवाड़ी जिले में बनने वाला AIIMS महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 38KM की दूरी पर बनाया जा रहा है। इस पर काम जोरों से चल रहा है। आने वाले सालों में बनकर AIIMS तैयार हो जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इससे पहले क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रोहतक, जयपुर, गुरुग्राम, दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था। रेवाड़ी की सीमा से सटा होने की वजह से क्षेत्र के लोगों को AIIMS का लाभ मिलेगा।

राजस्थान के इन जिलों के लोगों को होगा फायदा
1243 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के बाद दक्षिणी हरियाणा के 8 जिलों के साथ-साथ राजस्थान के 2 जिलों की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जयपुर, दिल्ली जैसे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। राजस्थान राज्य का अलवर रेवाड़े से सटा हुआ है, जबकि झुंझुनू के गांवों से इसकी दूरी भी कम है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

महेंद्रगढ़ की करीब 15 लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रोहतक, जयपुर, गुरुग्राम, दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था। रेवाड़ी की सीमा से सटे होने का सबसे ज्यादा फायदा महेंद्रगढ़ जिले को मिलेगा।

2014 में पीएम मोदी ने रेवाड़ी में पहली रैली की थी। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा था कि जल्द ही एम्स बनेगा। बीजेपी ने दक्षिणी हरियाणा में अपने बिखरे कुनबे को 1 मंच पर लाने की कोशिश की। जिसके चलते अहीरवाल क्षेत्र से लगातार तीसरी बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी है।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

दिल्ली-NCR इन राज्यों के लोगों को होगा फायदा
रेवाड़ी में AIIMS बनने से विशेष रूप से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद के साथ-साथ राजस्थान के अलवर और झुंझुनू जिलों फायदा मिलेगा। करीब 15 हजार लोगों को रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं कोा लाभ मिलेगा।

About the Author