Amandeep Kaur: पंजाब की इंस्टा क्वीन कॉन्स्टेबल का सामने आया हरियाणा कनेक्शन, सिरसा की इस महिला ने कर दिया खुलासा

Amandeep Kaur: पंजाब के बठिंडा में हेरोइन के साथ पकड़ी गई इंस्टा क्वीन और लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अमनदीप कौर का हरियाणा कनेक्शन भी सामने आया है। खबरों की मानें, तो अमनदीप कौर के ...

Amandeep Kaur: पंजाब के बठिंडा में हेरोइन के साथ पकड़ी गई इंस्टा क्वीन और लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अमनदीप कौर का हरियाणा कनेक्शन भी सामने आया है।

खबरों की मानें, तो अमनदीप कौर के साथी बलविंदर उर्फ सोनू की शादी हरियाणा के सिरसा में हुई है। सिरसा के खैरपुर रह रही सोनू की पत्नी गुरमीत कौर का आरोप है कि अमनदीप कौर और उसके पति ने उसे  पीटकर बेटियों के घर से निकाल दिया है और घर को बेच भी दिया।

इसके बदले में अमनदीप कौर बठिंडा के विराट ग्रीन में आलीशान कोठी खड़ी की है। जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। सिरसा में ही उसके पति बलविंद ने हेरोइन बेचने का पूरा नेटवर्क खड़ा किया हुआ है।

बलविंदर सिंह सिरसा में पुड़िया बनाकर बेचता था

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

खबरों की मानें, तो पंजाब पुलिस की पूर्व लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर जो हेरोइन लाती थी। उसे बलविंदर पुड़िया बनाकर सिरसा में ही बेचता था। जिस बुलेट बाइक को वह चलाता है, उस पर पंजाब पुलिस का स्टिकर लगा हुआ है। जिसकी वजह से पुलिस उसे नहीं रोकती और वो बेखौफ चिट्टा का कारोबार कर रही है। बलविंदर की पत्नी गुरमीत कौर  का आरोप है कि उसका पति अमनदीप कौर के साथ रहता है और उसके साथ मिलकर नशीली दवाओं का कारोबार करता है।

दो बार अरेस्ट हो चुके हैं अमनदीप कौर और बलविंदर

खबरों की मानें, तो अमनदीप कौर और उसका साथी बलविंदर उर्फ सोनू पहले भी दो बार गिरफ्तार हो चुके हैं। साल 2022 में पहली बार फिनाइल पीकर एसएसपी ऑफिस के सामने हंगामा करने पर लेडी कॉन्स्टेबल और बलविंदर को अरेस्ट किया गया गया था। इससे पहले महिला गुरमीत कौर को पीटने के बाद महिला ने फिनाइल पीकर सुसाइड की कोशिश की तब भी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

 

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

5 साल बाद पकड़ी गई अमनदीप कौर

खहरों की मानें, तो पंजाब की पूर्व लेड़ी कॉन्टेबल अमनदीप कौर और एंबुलेंस ड्राइवर बलविंदर ने साल 2020 में चिट्‌टे बेचने का काम शुरू किया था। इसके बाद से इनकी कई बार शिकायतें मिली थी, लेकिन एक्शन अब जाकर 5 साल बाद हुआ है।

2 दिन के पुलिस रिमांड पर अमनदीप कौर

फिलहाल, पंजाब पुलिस ने अमनदीप कौर को बर्खास्त कर दिया है और कोर्ट ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में उसके साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू  पर भी मुकदमा दर्ज किया है।

Big Announcement: Atal e-libraries and indoor gyms for women will be set up in 6,225 villages of Haryana.
Big Announcement: हरियाणा के 6225 गांवों में बनेंगी अटल ई-लाइब्रेरी और महिलाओं के लिए इंडोर जिम

About the Author