Kal ka Mousam 26 March 2025: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal ka Mousam 26 March 2025: देशभर में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मार्च के अंत तक भीषण गर्मी देखने को मिलने वाला है। यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत विभिन्न राज्यों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की ...

Kal ka Mousam 26 March 2025: देशभर में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मार्च के अंत तक भीषण गर्मी देखने को मिलने वाला है। यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत विभिन्न राज्यों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

आईएमडी के मुताबिक, आने वाले समय में तेज गर्म हवाएं लू के साथ भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 28 से 30 और 31 मार्च तक साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कमोबेश यही हालात गुजरात के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देंगे। 30 मार्च से 2 अप्रैल तक बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि का भी खतरा बना रहेगा।

दिल्ली कल का मौसम

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

दिल्ली में 26 मार्च 2025 को मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी से लोग को गर्मी से गुजरना पड़ रहा है। दिल्ली में तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। बुधवार को इसमें थोड़ी वृद्धि की संभावना है।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही का दौर खत्म होते ही पारा चढ़ने लगा है। रोजाना 1 से 2 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सुबह 8 बजे के बाद सूरज अपनी तपिश से परेशान करेगा। आईएमडी ने अगले 4 से 5 दिन कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। लाहौल स्पीति, चंबा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हिमापात हो सकता है। चंबा, कुल्लू, कांगड़ा में बारिश के साथ बर्फबारी होने से तापमान में कमी आएगी। लेकिन, कई इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच रहा है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का दौर शुरू हो गया है, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक तक पहुंच गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ हिस्सों में कल से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। इसके मुताबिक इस समय राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा

मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में 26 मार्च 2025 को गर्मी के साथ मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, और ग्वालियर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 8-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। फिलहाल, बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है, हालांकि मध्य प्रदेश के कुछ पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

मार्च में कैसा रहेगा मौसम

मार्च का महीना अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को अभी से ही परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस सप्ताह गर्मी और अधिक सताएगी। 30 मार्च तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को नोएडा जिले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। हालांकि, रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दिन में चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। लोगों ने अभी से ही घरों में एसी और पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं। इस बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। अधिक गर्मी के कारण सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं तेजी से फैल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

About the Author