Bhojpuri Video: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया होली स्पेशल गाना ‘देवरवा साला’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तहलका मचाने लगा है। Riddhi Music World के ऑफिशियल Youtube चैनल पर रिलीज किया गया यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। रितेश पांडेय की दमदार आवाज में गाया गया यह गाना होली के माहौल को और भी रंगीन और मजेदार बना रहा है।
रितेश पांडेय ने गाने को लेकर खुशी जाहिर की और अपने फैंस से अपील की कि वह इस गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि होली की मस्ती और भी बढ़ सके। उन्होंने गीतकार मांजी मीत और संगीतकार धर्मेंद्र चंचल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है।
उन्होंने अपने फैंस से कहा, “इस बार होली मेरे नए गाने ‘देवरवा साला’ के साथ और भी खास होने वाली है। सभी को होली की शुभकामनाएं।”
गाने को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
गाने को Youtube पर रिलीज होते ही तेजी से व्यूज और लाइक्स मिले हैं, और यह गाना होली पार्टीज़ में धूम मचाने के लिए तैयार है। रितेश पांडेय भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं, और उनकी होली स्पेशल एलबम्स हर साल धूम मचाती हैं। ‘देवरवा साला’ भी उसी कड़ी में जुड़ चुका है, और दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है।






