Haryana Farmers News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, होली से पहले सीएम सैनी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Haryana Farmers News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों को होली से पहले बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने रबी की फसलों के प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ...

Haryana Farmers News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों को होली से पहले बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने रबी की फसलों के प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले से किसानों को प्रति एकड़ ज्यादा पैदावार होने से फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

जानकारी के मुताबिक, सीएम नायब सिंह सैनी ये फैसला प्रदेश की पांच फसलों पर लागू होगा। सीएम ने जौ की फसल उत्पादन सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 16 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया है। साथ ही चने का औसत उत्पादन सीमा 5 क्विंटल से बढ़ाकर 6 क्विंटल प्रति एकड़, सूरजमुखी का उत्पादन सीमा 8 क्विंटल से बढ़ाकर 9 क्विंटल प्रति एकड़ और मूंग की फसल का औसत उत्पादन सीमा 3 क्विंटल से 4 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी है। इसके अलावा मसूर का औसत उत्पादन जो अभी तक तय नहीं था उसको प्रति एकड़ 4 क्विंटल फिक्स कर दिया है। सीएम का यह फैस्ला रबी विपणन सीजन 2025- 26 में प्रभावी रहेगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

हरियाणा के किसान पिछले कई सालों से कर रहे थे मांग

बता दें कि हरियाणा के किसान पिछले कई सालों से सरकार से ये मांग कर रहे थे। जिसके चलते सीएम सैनी ने यह फैसला लिया है। सीएम ने 9 जनवरी को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पहुंच कर किसानों के साथ प्री बजट को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान कई किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं को सीएम के सामने रखा। जिसके बाद सीएम नायब सैनी ने किसानों को आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही किसानों की समस्याओं को दूर करेंगे।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author