Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 2 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज दिन रविवार है और तारीख 2 मार्च है। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए आज का उतार-चढ़ाव ...

Aaj Ka Rashifal: आज दिन रविवार है और तारीख 2 मार्च है। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन

मेष राशि के जातकों के लिए आज का उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आज आपको व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग एक्टिव होंगे। परिवार में किसी के साथ आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आपका पत्नी से भी विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन

वृषभ राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। हालांकि, स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। वहीं व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए वाणी पर कंट्रोल रखें।

मिथुन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

मिथुन राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ ङी मिलेगा। आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा परिवार में मांगलिक कामों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन, मकान आदि आज आप खरीद सकते हैं।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

कर्क राशि वालों के लिए आज का राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आज आपको विजय प्राप्त होगी। व्यवसाय में इनकम के नए स्रोत बनेंगे। आज आपका परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि वालों के लिए आज का राशिफल

सिंह राशि के जातक आज व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई आप पर झूठा आरोप लगा सकता है। इसके अलावा आज आप स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। इसके अलावा व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहने वाला है। आज आपका मन अशांत रहेगा।

कन्या राशि वालों के लिए आज का राशिफल

कन्या राशि के जातक आज किसी अपने के व्यवहार की वजह से परेशान हो सकते हैं। आज किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। इसके अलावा आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आज आपकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में पार्टनर से आपको आज धोखा मिल सकता है। वहीं परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें और आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि वालों के लिए आज का राशिफल

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

तुला राशि के जातकों का दिन आज अच्छा रहेगा। आज आज आप किसी खास काम के लिए बाहर भी जा सकते हैं। हालांकि, आज आप वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा आज आपको व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं आपकी किसी बात से परेशान होकर आज आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि, परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा और पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। इसके साथ ही सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि वालों के लिए आज का राशिफल

धनु राशि के जातक आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता की वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आपका मन उदास रहेगा। व्यवसाय में हानि के योग बन रहे है। मानसिक मतभेद की स्थिति बनेगी। परिवार के साथ वाहन आदि का प्रयोग करने में सावधानी रखें।

मकर राशि वालों के लिए आज का राशिफल

मकर जाति के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज नया मकान व वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके अलावा आज आपका परिवार में सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, आज पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

कुंभ राशि वालों के लिए आज का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों का दिन आज कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है। आज अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोर्ट पक्ष में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपके परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। हालांकि, आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी बात को लेकर आज मानसिक चिंता बनी रहेगी।

मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप अपने लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। इसके अलावा आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 

About the Author