Aaj Ka Rashifal:महाशिवरात्रि पर इन राशियों के जातकों को मिलेगा भगवान भोले का आशीर्वाद, ये रहा 26 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वैदिक पंचांग के हिसाब से आज यानी बुधवार को (26 फरवरी) महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि पर सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कई राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कई राशि ...

Aaj Ka Rashifal: वैदिक पंचांग के हिसाब से आज यानी बुधवार को (26 फरवरी) महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि पर सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कई राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातकों को कारोबार में दोगुना फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं कि मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दि कैसा रहने वाला है।

मेष राशि के लिए आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। जिस काम की प्लानिंग पिछले कुछ दिनों से चल रही है, आज वो काम शुरू होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज व्यापार और व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज आपका दिन परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।

वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल

वृषभ राशि के जातक आज के दिन स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। वहीं आज आप किसी बात को लेकर मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में कोई नया काम आज आप भूलकर भी शुरू न करें। वरना कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आपके परिवार में पत्नी से मतभेद भी हो सकते हैं। इसके अलावा भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों का दिन आज ठिक रहेगा। आज आपका कोई रुका हुआ पुराना काम पूरा होने की उम्मीद है। आज आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वहीं परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। इसके अलावा आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल

कर्क राशि के जातकों का दिन आज बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोर्ट पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार और व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा आप आज कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में आप ले सकते हैं। आज आपको पुराना धन भी मिल जाएगा।

सिंह राशि के लिए आज का राशिफल

सिंह राशि के जातक आज लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि, आज आप वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार और व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। इसलिए अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सावधान रहें। किसी पर भरोसा न करें। अपने दिल की सुने और पूरे विश्वास के साथ काम को पूरा करे। वहीं आज आपके परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। वहीं आज आपका पुत्र और भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या राशि के लिए आज का राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, आज आप किसी अपने के व्यवहार की वजह से परेशान हो सकते हैं। आज किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। वहीं आज आपकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बने सकती है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें। वरना दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि के लिए आज का राशिफल

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

तुला राशि के जातकों का दिन आज ठिक-ठाक रहेगा। आज आप मानसिक तनाव या पारिवारिक कलह की वजह से परेशान रहेंगे। आज आपका पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। वहीं आज आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं। इसके अलावा व्यापार और व्यवसाय में कोई नया डिसीजन अभी सोच विचार कर लेने की जरूरत है। आज आपके पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातक आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। आज आपके माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। वहीं व्यापार और व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिल सकता है। इसके अलावा आज आप कोई बड़ा काम आज शुरू कर सकते हैं। हालांकि, आज काम में रूकावट आएगी। लेकिन, भोलेनाथ का नाम लेकर काम को शुरू करें। सफलता जरूर मिलेगी। आज आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें।

धनु राशि के लिए आज का राशिफल

धनु राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से विवाद हो सकता है। आज आप जिस काम के लिए प्रयासरत हैं। वह काम बिगड़ सकता है। हालांकि, दिन की शुरुआत भोले की पूजा से करेंगे तो दिन ठीक होगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि के लिए आज का राशिफल

मकर राशि के जातकों का आजका दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिसकी वजह से परिवार के लोग परेशान रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय में आज हानि हो सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें।वहीं आज आप यात्रा आदि में भी सावधानी बरतें।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल

कुंभ राशि जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों को सुनकर अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिढ़ जाएगा और आपका मनमुटाव भी हो सकता है। इसलिए दूसरों की बातों पर भरोसा बिल्कुल न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें और आज ज्यादा से ज्यादा उनके साथ समय बिताएं।

मीन राशि के लिए आज का राशिफल

मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई नया बड़ा काम अपने कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। इसके अलावा आज आप बड़ी डील भी कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। आज आप किसी विशेष के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों से चल रहा मतभेद आज दूर होगा।

About the Author