कॉलेज छात्रा ने बार कोड ( QR Code fraud ) के जरिये की थी 500 रूपय की पेमेंट, खाते से साफ हुये एक लाख रूपय  

साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे है। लेकिन साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। रेवाड़ी से सामने आए ताजा मामले में साइबर ठगों ने बार कोड स्कैन ...

साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे है। लेकिन साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। रेवाड़ी से सामने आए ताजा मामले में साइबर ठगों ने बार कोड स्कैन ( QR Code fraud ) करने के बाद एक कॉलेज छात्रा के साथ करीबन एक लाख रूपय का फ्रॉड कर दिया।

 

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

जानकारी के मुताबिक छात्र ने इंस्टाग्राम पर सस्ता बाजार नाम के एक पेज से शूट खरीदा था। जिसकी पेमेंट कॉलेज छात्रा ने बार कोड स्कैन करके 500 रूपय की पेमेंट कर दी। कुछ देर बाद अलग –अलग यूपीआई से उसके बैंक खाते से करीबन एक लाख रूपय निकाल लिये गए।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

जिसके बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत की है। शिकायत के आधार पर जाटूसाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहाँ आपको बता दें कि मार्किट में बार कोड स्कैन ( QR Code fraud ) के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसलिए अंजान बार कोड पर स्कैन करके पेमेंट करने से लोगों को बचना चाहिए।

इस पोर्टल पर की जा सकती है साइबर क्राइम की शिकायत cybercrime.gov.in

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

About the Author