Amrit kaal Budget 2023-24: जानें नए बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या हुआ महंगा

बजट में यह हुआ सस्ता कुछ मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है। इलेक्ट्रिक कार भी होंगी सस्ती। बजट में लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। टीवी सस्ता होगा, इम्पोर्ट ...

बजट में यह हुआ सस्ता

कुछ मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है। इलेक्ट्रिक कार भी होंगी सस्ती। बजट में लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। टीवी सस्ता होगा, इम्पोर्ट ड्यूटी कम होगी। इलेक्ट्रिकल सामान भी सस्ता होगा। टेलीविजन के ओपन सेल के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 फीसदी किया गया है। लैब-निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। रबर पर भी ड्यूटी कम की गई है। इससे खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे।

Rewari News: IGL reduces security deposit for PNG connections
Rewari News: IGL ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट घटाई, अब सिर्फ ₹5000 में मिलेगा कनेक्शन

बता दें सरकार की ओर से इस बार बजट में समुद्री उत्पादों में श्रीम्प फीड के घरेलू विनिर्माण के लिए मुख्य इनपुट पर शुल्क में कमी की है। वहीं लैब-निर्मित हीरा के निर्माण में प्रयुक्त बीजों पर सीमा शुल्क को घटाने का फैसला किया गया है।

 बजट में ये हुआ महंगा

Rewari News: No need to queue at the gas agency, cylinder will be delivered to your home upon booking.
Rewari News: गैस एजेंसी पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, बुकिंग पर घर आएगा सिलेंडर, डीसी ने एजेंसियों को दिए सख्त आदेश

विनिर्दिष्ट सिगरेटों पर राष्ट्रीय आपदा आकस्मिकता शुल्‍क (NCCD) को संशोधित करते हुए उसमें लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव किया गया है। इससे सिगरेट और महंगी होगी। इसके अलावा चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है, जिससे चांदी कुछ महंगी होगी। वहीं चिमनी, कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस, सोना, चांदी और प्लेटिनम भी महंगा होगा। बजट में सोने और प्लेटिनम से बने सामानों पर सीमा शुल्क में वृद्धि की गई है। वहीं चांदी से निर्मित डोरे, बार और सामानों पर आयात शुल्क में वृद्धि की गई है।

 

Rewari LPG News: Adequate stock of domestic gas cylinders in the district
Rewari LPG News: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें – नितिश सिंगला

About the Author