हरियाणा के सभी खण्डों के स्कूलों में खरीदे जाएंगे करीब 95 करोड़ रुपए ड्यूल डैस्क

शिक्षा मंत्री ने आज शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य के सभी खण्डों के स्कूलों में करीब 1.41 लाख ड्यूल डैस्क खरीदे जाएंगे। इसके  लिए आर्डर जारी कर दिया गया है। उन्होंने ...

शिक्षा मंत्री ने आज शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य के सभी खण्डों के स्कूलों में करीब 1.41 लाख ड्यूल डैस्क खरीदे जाएंगे। इसके  लिए आर्डर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 31 दिसम्बर तक 23 खंडों के विद्यालयों में ड्यूल डैस्क उपलब्ध करवाने हेतु आर्डर जारी कर दिया जाएगा, जबकि शेष 60 खंडों के स्कूलों में इन्हें वर्ष 2023 तक उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

कंवरपाल ने बताया कि राज्य के 26 खंडों के विद्यालयों में 65501 डैस्क पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों हेतु, 36168 डैस्क छठी से आठवीं तक तथा 39208 डैस्क नौवीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि ड्यूल डैस्कों व उनकी मरम्मत हेतु सैकेण्डरी विभाग के लिए करीब 17 करोड़ रूपए तथा मौलिक विभाग के लिए करीब 57 करोड़ रूपए की आवश्यकता रहेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे जिन विद्यार्थियों को टेबलेट दिए गए हैं, उनको 30 नवम्बर तक टेबलेट सिम उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। अभी तक राज्य के दसवीं से बाहरवीं कक्षा के लिए 5.28 लाख विद्यार्थियों को टेबलेट उपलब्ध करवाएं जा चुके हैं। इसके अलावा स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए समय पर कार्य पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जिन स्कूलों में कार्य चल रहा है, उसकी समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

About the Author